देवघर: वर्तमान में ठंड को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय के द्वारा जिला के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदिम जनजाति को प्राथमिकता देते हुए निर्धन, अपंग, असहाय, विधवाओं, भूमिहीन, निसहाय, वृद्ध, वृद्धा एवं भिक्षुओं के बीच कंबल का निःशुल्क वितरण किया जाय, ताकि ठंड से उन्हें राहत मिल सके.
उपायुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा आपूर्तिकत्र्ता से कंबल प्राप्त करने के क्रम में कंबलों की विशेषता-गुणवत्ता के साथ आकार एवं वजन आदि की भी भली-भांति जांच कर सरकारी निर्देशों के अनुरूप सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण सुनिश्चित कराया जाय एवं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि कंबल वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो.
साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि लाभुकों के बीच कंबल वितरण में यदि किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो संबंधित पदाधिकारी-कर्मी इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे.

