BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होम आइसोलेशन की हो रही सघन मॉनिटरिंग, दूरभाष के माध्यम से ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
होम आइसोलेशन की हो रही सघन मॉनिटरिंग, दूरभाष के माध्यम से ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जमशेदपुर समाहरणालय में आज निदेशक डीआरडीए अनिता सहाय द्वारा होम आइसोलेशन में रहे रहे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए गठित कोषांग के सदस्यों के साथ बैठक किया गया.

गौरतलब है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार द्वारा बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के होम आइसोलेशन में रखने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए थे.

जिसके आलोक में उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा कोषांग का गठन करते हुए होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया था.

कोषांग गठन के पश्चात प्रतिदिन इसके सदस्यों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दूरभाष के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है, ताकि जिला प्रशासन को पता रहे कि संबंधित व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या तो नहीं आ रही है.

बता दें कि आईडीएसपी कार्यालय द्वारा प्रतिदिन होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की सूचि उपलब्ध कराई जाती है, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है.

वहीं इस क्रम में जिनका रिपोर्ट नेगेटिव आता है, उन्हें होम आइसोलेशन की सूची से हटा दिया जाता है. निदेशक डीआरडीए ने कहा कि बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी सदस्य कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करें, जिससे ससमय सभी मरीजों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके.

बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अमरेन्द्र कुमार डॉ. इरफानुल्लाह अंसारी-आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. कुंदन कुमार सिंह- चिकित्सक, विक्रम अग्रवाल, प्रिया कामना कुजुर, मनीषा सिन्हा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोजेक्ट भवन समेत सभी सचिवालय को एक परिसर में लाने के विकल्प पर विचार हो: मुख्यमंत्री

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर UPSC परीक्षा में सफल आदिवासी अभ्यर्थियों को किया जाएगा सम्मानित

Next Post
विश्व आदिवासी दिवस पर UPSC परीक्षा में सफल आदिवासी अभ्यर्थियों को किया जाएगा सम्मानित

विश्व आदिवासी दिवस पर UPSC परीक्षा में सफल आदिवासी अभ्यर्थियों को किया जाएगा सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d