BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव से पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in Uncategorized
विधानसभा चुनाव से पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता, अपराध की योजना बनाते अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

विस चुनाव को लेकर अन्तर्राजीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: विधानसभा चुनाव से पूर्व चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान सदर थाना पुलिस ने कुल्लू मोड़ इलाके से अपराध की योजना बनाते टाइगर ग्रुप के पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस की छापेमारी टीम ने 7.65 बोर का दो मैगजीन सहित देसी पिस्टल, 315 बोर का एक देसी कट्टा, 7.65 बोर का 9 गोली, महिला कॉलेज निर्माण में लगे मुंशी से लूटा गया एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल समेत विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल, 1270 रुपया नकद, दो नकली पिस्टल और ऑल्टो K10 कार जब्त किया है.

सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व में विभिन्न मामलों में जेल में बंद कुछ अपराधी बाहर निकलने के बाद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन कर अभियान के लिए भेजा गया था.

अभियान के दौरान ही टीम ने अपराध की योजना बनाते अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से एक विनोद भुईयां आपराधिक गिरोह टाइगर ग्रुप का सरगना है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों ने ही टाइगर ग्रुप के नाम पर महिला कॉलेज के भवन निर्माण काम में लगे मुंशी और मजदूरों को रंगदारी वसूलने के नियत से हथियार के बल पर अपहरण किया था. जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीन कर ठेकेदार से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. साथ ही रंगदारी नहीं देने पर भवन निर्माण काम बंद करने की धमकी ठेकेदार को दिया था.

इस मामले में टाइगर ग्रुप में शामिल अपराधियों के विरूद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसडीपीओ ने बताया कि मामले को चतरा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए लूटे गए मोबाइल की बरामदगी और घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था. अपराधियों ने गुनाह  स्वीकार किया. इस दौरान अभियान में शामिल टीम को अपराधियों के कुल्लू मोड़ इलाके में विचरण करने की सूचना मिली.

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को हथियार के साथ टीम ने दबोच लिया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. गिरफ्तार अपराधियों में से तीन नाबालिक है, जिन्हें पुलिस अभी मीडिया के सामने नहीं लाई है, हालांकि वह बालिग है या नाबालिक इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस उनके उम्र की जांच कर रही है.

विनोद एसडीपीओ ने बताया कि हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी के गिरोह टाइगर ग्रुप का सरगना विनोद कुमार भुईयां के विरुद्ध सदर थाना क्षेत्र के अलावा जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूटपाट और आगजनी जैसे संगीन मामले दर्ज है. वह जेल से छूटने के बाद दोबारा अपराधिक गिरोह तैयार कर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगा था. जिसका उद्देश्य गिरोह में नए अपराधियों को जोड़कर क्षेत्र में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था. एसडीपीओ ने बताया कि विनोद भुईयां ने शातिराना तरीके से गिरोह में नाबालिग लड़कों को शामिल किया था, ताकि पकड़े जाने पर न्यायिक प्रक्रिया में फायदा मिल सके.

एक सदर तो दूसरा गिद्धौर थाना क्षेत्र का निवासी है. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि टाइगर ग्रुप का सरगना विनोद भुईयां सदर थाना क्षेत्र के दीभा मोहल्ला इलाके का रहने वाला है, जबकि मुकेश कुमार पांडेय गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा गांव का है. दोनों अपराधी सदर और गिद्धौर थाना क्षेत्र में कम उम्र के अपराधियों को अपने गिरोह में जोड़ कर दहशत फैलाने की फिराक में लगा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस चुनाव को लेकर अन्तर्राजीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक

Next Post

सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का ऐलान

Next Post
सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का ऐलान

सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d