रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रांची में इंटर स्टेट को – ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
पुलिस महानिदेशक केएन चौबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए खुफियातंत्र को सशक्त बनाने एवं उनसे प्राप्त सूचनाओं को स-समय साझा करने तथा संयुक्त रूप से अभियान चलाने पर पर बल दिया. उन्होंने झारखण्ड राज्य के संबंधित सीमावर्ती क्षेत्रों के वरीय पुलिस अधीक्षकों-पुलिस अधीक्षकों को, चेक-पोस्ट चिन्हित कर वहां समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने तथा हाल में झारखण्ड में हुई नक्सली घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का औचक जांच करने-कराने का सुझाव दिया.
राज्यों के सीमावर्ती नक्सल क्षेत्रों में चरण-बद्ध एवं समय-बद्ध तरीके से नक्सलियों के खात्मे की रूप-रेखा की जानकारी प्रदान करते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ सहयोग एवं नक्सलियों पर शिकंजा कसने हेतु संयुक्त अभियान के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया.
नक्सलियों के वर्त्तमान दांव-पेंच के विरूद्ध सतर्कता बरतते हुए स्थानीय स्तर पर सूचनातंत्र को सशक्त करते हुए उनके विरूद्ध कारगर प्रहार किए जाने, नक्सल अभियानों के लिए सी.आर.पी.एफ. की भूमिका को दर्शाते हुए, स्थानीय पुलिस की क्षमता को बढ़ाने, सीमावर्ती राज्यों के पुलिस पदाधिकारी विशेष कर वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के स्तर पर निरन्तर आपसी समन्वय बैठक किए जाने तथा अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने एवं सटीक सूचना उपलब्ध कराने हेतु पुलिस बल के आपसी समन्वय पर बल दिया.
पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड ने आगन्तुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया तथा झारखण्ड में हो रहे आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष, 2019 के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियानों की चर्चा की एवं अभियान से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारियां भी उपलब्ध करायीं.
बैठक में सुशील खोपड़े, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, (बिहार) राजीव मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी प्रक्षेत्र, (पश्चिम बंगाल), के.सी. अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा, (छत्तीसगढ), पियुष श्रीवास्तव, पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिर्जापुर, (उत्तरप्रदेश), कविता जलान, पुलिस उप-महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, (राउरकेला) ने भी विधान सभा चुनाव के दौरान झारखण्ड राज्य को नक्सली अभियानों में पूरा सहयोग प्रदान करने पर सहमति जताई.
इस बैठक में पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड से अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, संजय आनंद लाटकर, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, झारखण्ड, नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, रंजीत प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, मो. अर्शी, पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड के अतिरिक्त राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से सुशील खोपड़े, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, बिहार, राजीव मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, कोलकाता, के.सी.अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा, छत्तीसगढ़, कविता जालान, पुलिस उप-महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, राउरकेला, ओडिशा ने भाग लिया.