मोकिम अंसारी,
हजारीबाग(सिमरिया) : अनुमंडल मुख्यालय के इचाक कला गांव के मैदान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किशोरियों ई डब्ल्यू आर और एसएसजी के साथ परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम लोक प्रेरणा केंद्र और क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जबड़ा मुखिया कृष्णा साहू, सेरन दाग मुखिया तेज नारायण साहू और संस्था के सचिव मौसमी बाखला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा और समाज में फैली कुरीतियों महिलाओं और किशोरियों के अधिकार पर प्रकाश डाला गया. तत्पश्चात क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्था के द्वारा बीस गांव में किशोरी समूह का संचालन किया जा रहा है. जिसमें सेरनदाग, पीपराडी, दुन्दुआ, बेलगड्डा, इचाक कला, एदला, डाड़ी, शामिल है.
कार्यक्रम में 300 किशोरीयां एवं महिलाओं के साथ बीस महिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में अतिथियों ने बताया कि परिवार और समाज में परिवर्तन की जरूरत है. आपकी सोच और विचार से ही महिलाओं को बराबर का अधिकार प्राप्त होगा. उन्होंने कहा है कि लड़का लड़की दोनों में समान अधिकार मिलना अति आवश्यक है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिमा देवी, सरोज तिर्की, सुचिता देवी, रानी कुमारी, सीमा कुमारी, कविता देवी, पूनम कुमारी, मनीषा कुमारी, नंदनी कुमारी, रूपम कुमारी, ने अहम भूमिका निभाई मौके पर किशोरियां महिला पंचायत प्रतिनिधि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थी.