BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ‘घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग’में डिजिटल माध्यमों से जुड़ेंगे लोग

पीएम मोदी का संदेश होगा आकर्षण का केंद्र

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ‘घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग’में डिजिटल माध्यमों से जुड़ेंगे लोग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 'घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग'में डिजिटल माध्यमों से जुड़ेंगे लोग

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरकार कोई सामूहिक आयोजन नहीं करेगी. हालांकि डिजिटल तरीके से लोगों को जोड़ने के लिए कई तैयारियां की गई हैं. इस बार आयोजन की थीम ‘घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग’ (Yoga at Home and Yoga with Family) रखी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संदेश इस मौके पर आकर्षण का केंद्र होगा. सुबह सात बजे से लोग डिजिटल तरीके से इससे जुड़ सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दुनियाभर में 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है.

पहली बार योग दिवस का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि वह नई दिल्ली स्थित पुराना किला पर सूर्य नमस्कार करते हुए योग दिवस मनाएंगे. इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि एक करोड़ लोग डिजिटल तरीके से इससे जुड़ेंगे. उन्होंने लोगों से सूर्य नमस्कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की और इसे एक जन अभियान बनाने का आह्वान किया.

ऑनलाइन सत्र में शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ेंगे किरन रिजिजू

खेल मंत्री किरन रिजिजू रविवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ ऑनलाइन योग सत्र में हिस्सा लेंगे. योग एवं व्यायाम में विशेष रुचि के कारण शिल्पा को बॉलीवुड में फिटनेस आइकॉन भी माना जाता है. विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम, शूटर अंजुम मौदगिल भी इस सत्र में हिस्सा लेंगे. योग दिवस के मौके पर सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत 45 मिनट के इस सत्र को घर से योग करने के आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. फिट इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर रविवार शाम पांच बजे से इसका प्रसारण होगा.

सीआरपीएफ में हुआ वेबिनार का आयोजन

योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1.5 लाख से ज्यादा जवानों ने एक योग वेबिनार सत्र में हिस्सा लिया. इसका फेसबुक, यूट्यूब और सीआरपीएफ के अपने सेटेलाइट आधारित प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया गया.

कौशल विकास योजना के तहत 96,000 लोग बने योग ट्रेनर

योग दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 96,196 लोगों को योग इंस्ट्रक्टर व ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल और बंगाल से सबसे ज्यादा लोगों ने प्रशिक्षण लिया. कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि युवाओं को योग के क्षेत्र में करियर के विभिन्न पहलुओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है. हम योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्थापित करने के अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं और देशभर के युवाओं को इस क्षेत्र में उभरने वाले रोजगार के अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीरज त्रिपाठी बने मीडिया प्रभारी, लोगों ने दी बधाई

Next Post

सिद्धो कान्हु के वंशज की हत्या मामले की CBI से जांच की मांग

Next Post
सिद्धो कान्हु के वंशज की हत्या मामले की CBI से जांच की मांग

सिद्धो कान्हु के वंशज की हत्या मामले की CBI से जांच की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d