BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाह की वर्चुअल रैली में रुकावट के लिए कम की गई इंटरनेट स्पीड: भाजपा

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in Uncategorized
शाह की वर्चुअल रैली में रुकावट के लिए कम की गई इंटरनेट स्पीड: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के संकट काल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित किया, लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि टीएमसी सरकार ने इंटरनेट की स्पीड को कम कर दिया है, ताकि वर्चुअल रैली की लाइव फीड ना देखी जा सके.

भाजपा सांसद रूपा गांगुली और सौमित्रा खान ने आरोप लगाया है कि टीएमसी की ओर से बीजेपी की वर्चुअल रैली में रुकावट पैदा की जा रही है. बंगाल में इंटरनेट की स्पीड को कम कर दिया गया है, इसके अलावा टीवी कनेक्शन को रोका जा रहा है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम एक करोड़ लोगों तक अपनी बात पहुंचाएं. इतना ही नहीं बीजेपी सांसद सौमित्रा खान ने इस मसले पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी चिट्ठी लिखी और टीएमसी सरकार को घेरा.

चिट्ठी में लिखा गया कि संविधान ने विपक्ष को अपनी आवाज़ उठाने का हक दिया है, लेकिन टीएमसी की सरकार ने कई शहरों में इंटरनेट की स्पीड को कम कर दिया है, ताकि वर्चुअल रैली का प्रसारण ना हो पाए. बता दें कि बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच लगातार तलवारें खिंचती जा रही हैं. अगले साल होने वाले चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो रहा है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल रैली का तरीका निकाला है. बीजेपी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर 75 वर्चुअल रैली कर रही है, अभी तक अमित शाह बिहार-ओडिशा की रैली को संबोधित कर रहे हैं. उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी महाराष्ट्र की जनसभा को संबोधित कर चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से बचाव में तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा है रामबाण

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d