BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने पर भावुक हुईं साक्षी धोनी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

by bnnbharat.com
October 26, 2020
in Uncategorized
IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने पर भावुक हुईं साक्षी धोनी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: आईपीएल (IPL) के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने 11वीं बार इस लीग में हिस्सा लिया. अब तक के 10 सीजन में वह हर बार प्लेऑफ में जाने में कामयाब रही है.

हालांकि इस साल शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही चेन्नई सुपर किंग्स लीग के इतिहास में पहली बार न सिर्फ प्लेऑफ में जाने में नाकाम रही बल्कि प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली भी पहली टीम बनी. टीम के इस प्रदर्शन से सभी खिलाड़ी दुखी हैं. ऐसे में धोनी की पत्नी साक्षी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर टीम को सहारा देने की कोशिश की

साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की कविता

साक्षी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक कविता लिखी हुई है. कविता में लिखा है, ‘यह सिर्फ एक गेम है. कोई भी हारना नहीं चाहता, लेकिन सभी जीत नहीं सकते. कुछ लोग जीतते हैं तो कुछ लोग हार जाते हैं, कुछ लोग कुछ खो देते हैं लेकिन यह सिर्फ एक खेल है. जहां एक ओऱ एक दिल जीत का जश्न मना रहा है वहीं दूसरा टूट रहा है. इतने साल गुजर गए हमने कुछ बहुत बड़ी जीत भी देखी और हार भी. अपनी भावनाओं को खेल भावना पर हावी मत होने देना. आप तब भी विजेता थे, आप आज भी विजेता हैं. असली योद्धा लड़ने के लिए ही पैदा होते हैं. वे हमारे दिमाग और दिल में हमेशा सुपरकिंग्स बनकर रहेंगे.

आठवें स्थान पर है चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स् ने रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में 12 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की. हालांकि टीम 8 अंकों के साथ तालिका में सबसे निचले यानी आठवें पायदान पर है. मगर राजस्थान की मुंबई पर जीत ने धोनी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिकॉर्ड आठ बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई है. जबकि तीन बार ये टीम आईपीएल चैंपियन बनने में भी कामयाब रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव: RJD-कांग्रेस को फायदा नहीं, नुकसान भी पहुंचा सकते हैं चिराग पासवान, जानें क्या हैं कारण

Next Post

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कोरोना काल में 84 हज़ार करोड़ खर्च किया, मगर एक भी गरीब का इलाज नहीं हुआ

Next Post
पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कोरोना काल में 84 हज़ार करोड़ खर्च किया, मगर एक भी गरीब का इलाज नहीं हुआ

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कोरोना काल में 84 हज़ार करोड़ खर्च किया, मगर एक भी गरीब का इलाज नहीं हुआ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d