BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2020: आज मैदान में दिल्ली का दिखेगा दम या सनराइजर्स की टीम मारेगी बाजी…. कौन पहुंचेगा फाइनल में?

by bnnbharat.com
November 8, 2020
in समाचार
IPL 2020: आज मैदान में दिल्ली का दिखेगा दम या सनराइजर्स की टीम मारेगी बाजी…. कौन पहुंचेगा फाइनल में?
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (DC Vs SRH) से होगी. क्वालिफायर 2 (Qualifier 2, DC Vs SRH) के इस मुकाबले को जीतने वाली टीम की टक्कर फाइनल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होगी. लगातार जीत से सनराइजर्स के हौसले बुलंद हैं. जबकि उधर दिल्ली की टीम को क्वालिफायर वन के मुकाबले में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन कागज पर ये टीम बेहद मजबूत है. ऐसे में आज रात ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी टीम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अच्छा क्रिकेट खेलेगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पहले 9 मैचों में से 7 में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली को पिछले लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली की टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की है. शिखर धवन (15 मैचों में 525) ने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले कुछ मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. युवा पृथ्वी साव (13 मैचों से 228) की कमजोरियां बेहतर तेज गेंदबाजी के खिलाफ उजागर हो गयी तो वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे (7 मैचों में 111) ने अब तक केवल एक मैच में दमदार प्रदर्शन किया है.

सनराइजर्स की टीम ने सही वक्त पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया है. एक समय प्वाइंट्स टेबल पर वो 7वें नंबर पर थे. उन्हें पहले 9 में से सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली थी. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. सनराइजर्स की टीम को पिछले चार मैचों में लगातार जीत मिली है. बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी के मोर्चे पर भी ये टीम कमाल कर रही है. पिछले 6 मैचों में इस टीम ने सिर्फ एक बार विरोधी को 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने दिया है.

आबू धाबी में पिछले 9 में से 8 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है.

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. उन्हें पिछले 7 प्लेऑफ मैचों में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है. एक मात्र जीत उन्हें सनराइजर्स के खिलाफ ही पिछले साल एलिमिनेटर के मैच में मिली थी.

https://bnnbharat.com/prisoner-dying-for-life-imprisonment/
https://bnnbharat.com/psi-commits-suicide-by-hanging/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

Next Post

कैबिनेट में रखा जा सकता है आदिवासी सरना कोड के प्रस्ताव

Next Post
सचिवालय संवर्ग के 90 प्रतिशत से अधिक पद खाली, कैसे होगा काम?

कैबिनेट में रखा जा सकता है आदिवासी सरना कोड के प्रस्ताव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d