BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- लॉकडाउन लगा तो भी मुंबई में मैच होंगे

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
IPL 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- लॉकडाउन लगा तो भी मुंबई में मैच होंगे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- आईपीएल (IPL 2021) के मौजूदा सीजन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. लेकिन कोरोना के केस बढ़ने के कारण टी20 लीग के वेन्यू के बदलाव को लेकर चर्चा थी. लेकिन बीसीसीआई (Bcci) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav ganguly) ने इसे लेकर बात साफ कर दी है. उन्होंने कह दिया है कि महाराष्ट्र में अगर लॉकडाउन लगता है तो भी मुकाबले यहीं कराए जाएंगे. टी20 लीग की शुरुआत 9 अप्रैल से हाे रही है. मुंबई में 10 मैच खेले जाने हैं.

टेलीग्राफ से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘लॉकडाउन लगा तो यह अच्छा होगा क्योंकि तब आस-पास बहुत सारे लोग नहीं होंगे. कुछ ही लोगों पर ध्यान देना होगा, जो बायाे बबल में हैं.इनकी लगातार टेस्टिंग भी हो रही है.’ उन्हाेंने कहा कि जब आप बायो बबल में चले जाएंगे, तो कुछ नहीं हो सकता है. पिछले साल यूएई में भी टूर्नामेंट शुरू होने के पहले ऐसी कुछ घटनाएं हुई थीं. एक बार टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा तो चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी. पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के लगभग 9 हजार मामले आए हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं है. सरकार की ओर से मैच आयोजित करने के लिए हमें सारी परमिशन मिली हुई है. मुंबई में 10 से 25 अप्रैल के बीच सिर्फ 10 मुकाबले होने हैं. बायो बबल के अंदर किसी तरह की दिक्कत नहीं है. हमारा एक अति सुरक्षित सेटअप है, जहां खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं. चार टीमों को अपने शुरुआती मुकाबले मुंबई में खेलने हैं. इनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनिया गांधी ने जवानों के शहादत पर जताया दुख

Next Post

श्रद्धांजलि: नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय खिलाड़ियों का सलाम, विराट समेत कइयों ने जताया शोक

Next Post
शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि: नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय खिलाड़ियों का सलाम, विराट समेत कइयों ने जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d