BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रद्धांजलि: नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय खिलाड़ियों का सलाम, विराट समेत कइयों ने जताया शोक

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

शहीद जवानों को गोरखा समाज ने दी श्रद्धांजलि

Share on FacebookShare on Twitter

Chhatishgarh:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में देश के 22 वीर जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं। बीजापुर और सुकमा में जवानों की शहादत पर जहां देश में शोक की लहर है वहीं नक्सलियों की इस कायराना हरकत पर देशवासियों में गुस्सा भी है। उधर भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, वीरेंद्र सहवाग और पहलवान योगेश्वर दत्त समेत देश के कई खिलाड़ियों ने इस हमले की निंदा करते हुए शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विराट ने लिखा, ‘हमारे बहादुर जवानों की शहादत की खबर सुनकर बेहद दुःख हुआ. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा, ‘मैं छत्तीसगढ़ में नक्सल हमले में शहीद हुए साहसी सैनिकों को अपना सम्मान देता हूं। परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’
पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की शहादत और कई के घायल होने की खबर सुनकर दिल टूट गया। राष्ट्र उन जवानों का ऋणी है जिन्होंने अपना जीवन त्याग दिया। शहीदों को नमन।’पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी शहीदों की शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए मां भारती के वीर जवानों को कोटि कोटि नमन और श्रद्धांजलि। संपूर्ण देश शहीदों और उनके परिजनों का ऋणी रहेगा।’भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अपनी संवेदना प्रकट की और लिखा, ‘मैं सुकमा में शहीद हुए हमारे जवानों के वीरतापूर्ण बलिदान को सलाम करता हूं और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IPL 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- लॉकडाउन लगा तो भी मुंबई में मैच होंगे

Next Post

महाराष्ट्र के सीएम ने प्रोड्यूसर्स और ब्रॉडकास्टर्स के साथ की मीटिंग, शूटिंग के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन्स

Next Post
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में वीकेंड Lockdown को दी मंजूरी

महाराष्ट्र के सीएम ने प्रोड्यूसर्स और ब्रॉडकास्टर्स के साथ की मीटिंग, शूटिंग के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d