BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IRCTC की करवा चौथ स्पेशल को नहीं मिले जोड़े

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in समाचार
IRCTC की करवा चौथ स्पेशल को नहीं मिले जोड़े
Share on FacebookShare on Twitter

IRCTC ने विवाहित जोड़ों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का प्लान बनाया था. करवा चौथ के मौके पर शादीशुदा जोड़ों के लिए चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को कैंसिल कर दी गई है. IRCTC ने इस स्पेशल ट्रेन को ‘मैजि​स्टिक राजस्थान डीलक्स’ नाम दिया था. इस करवा चौथ स्पेशल ट्रेन में कुल 78 सीटें थीं. IRCTC का कहना था कि इस ड्रीम सफर के दौरान शादीशुदा जोड़ों को अपनी करवा चौथ यादगार बनाने का मौका मिल जाएगा.

14 अक्टूबर को यह ट्रेन रवाना होने वाली थी, लेकिन शादीशुदा जोड़ों ने इस ट्रेन को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई. 9 अक्टूबर तक इस ट्रेन की केवल 4 सीटें यानी दो जोड़ों ने ही टिकट बुक कराया. इस वजह से आईआरसीटीसी को ट्रेन रद्द करनी पड़ गई.

करवा चौथ का त्योहार 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इसीलिए यह ट्रेन 14 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे रवाना होने वाली थी, जो आगरा, जोधपुर और जैसलमेर होते हुए 18 अक्टूबर को वापस दिल्ली आने वाली थी। इस ट्रेन का टिकट एक कपल को एसी-फर्स्ट में सफर करने के लिए 1,02,960 रुपये और एसी-2 के लिए 90 हजार रुपये रखा गया था.

मिल रही जानकारी के मुताबिक केवल दो दंपतियों ने इसका टिकट खरीदा. इस ट्रेन के जरिये IRCTC द्वारा विवाहित जोड़ों को राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया जाना था. इस ट्रेन में सफर करने वाले कपल को ताजमहल, जैसलमेर कोर्ट, गाड़ी सागर झील, परवान की हवेली, महेंद्र गढ़ का किला, जसवंत का थाड़ा, अंबेर फोर्ट सिटी पैलेस का भी सैर कराया जाना था. रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन में विवाहित जोड़ों के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए थे. इस ट्रेन में आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीयूष गोयल 8वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में होंगे शामिल, RCEP पर होगी बातचीत

Next Post

NAAC से राज्य के 65 कॉलेजों को मिली है संबद्धता

Next Post
NAAC से राज्य के 65 कॉलेजों को मिली है संबद्धता

NAAC से राज्य के 65 कॉलेजों को मिली है संबद्धता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d