BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IRCTC ने शुरू किया खास ‘मातारानी टूर पैकेज’

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in Uncategorized
IRCTC ने शुरू किया खास ‘मातारानी टूर पैकेज’

IRCTC ने शुरू किया खास 'मातारानी टूर पैकेज'

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: माता वैष्णो देवी की यात्रा की इच्छा रखने वालों के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए इस पैकेज को मातारानी टूर पैकेज नाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार इस पैकेज में थर्ड एसी की यात्रा, भोजन-नाश्ता और होटल में रुकने की सुविधा भी मिलेगी.

पहले दिन यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस (12425) से रात 8.40 बजे प्रस्थान करेंगे. दूसरे दिन सुबह 5.45 बजे ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद यात्रियों के ग्रुप बनाकर उन्हें कटरा तक ले जाया जाएगा. सरस्वती धाम में यात्रा पर्ची लेने के बाद यात्री होटल में चेक-इन करेंगे. नाश्ते के बाद उन्हें बाणगंगा तक ले जाया जाएगा. इसके बाद तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर सकेंगे. रात में खाना और रुकने की सुविधा भी यात्रियों को पैकेज के तहत ही उपलब्ध कराई जाएगी.

अगले दिन सुबह के नाश्ते के बाद दोपहर 12 बजे चेक-आउट करना होगा. दो बजे यात्रियों को वापस जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए भेजा जाएगा. रास्ते में कुछ मंदिरों को देखने के बाद यात्रियों को घूमने के लिए शाम 6.30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा. यहां 7.40 बजे दिल्ली के लिए जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (12426) से निकलेंगे, जो सुबह पांच बजे दिल्ली पहुंचाएगी.

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक एक व्यक्ति के लिए इस पैकेज की कीमत 7,785 रुपए है, वहीं दो व्यक्तियों के लिए 6,170 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के लिए इसका शुल्क 5980 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘बालू के प्रति प्रेम’ झामुमो के शीर्ष नेतृत्व से लेकर अंतिम पायदान पर खड़े कार्यकर्ताओं को रखता है बांधकर : भाजपा

Next Post

पेट्रोल कीमत: तीसरे दिन भी वृद्धि जारी, डीजल में राहत

Next Post
पेट्रोल कीमत: तीसरे दिन भी वृद्धि जारी, डीजल में राहत

पेट्रोल कीमत: तीसरे दिन भी वृद्धि जारी, डीजल में राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d