BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI ने कहा, IPL के आयोजन पर सोचना जल्दबाजी होगी

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
BCCI ने कहा, IPL के आयोजन पर सोचना जल्दबाजी होगी

BCCI ने कहा, IPL के आयोजन पर सोचना जल्दबाजी होगी

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम को सशर्त खोलने की इजाजत के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कहना है कि मौजूदा हालात में आईपीएल के आयोजन के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी.

सरकार ने रविवार को देशभर में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी. गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी करते हुए बताया था कि लॉकडाउन के बावजूद देशभर में स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम दर्शकों के बिना खोले जा सकते हैं.

हालांकि इस दौरान ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजन पर रोक बरकरार है जिसमें भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटने की संभावना है. बीसीसीआई ने सरकार के इस आदेश का स्वागत किया है.

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को कहा कि भले ही सरकार ने स्टेडियम खोलने की इजाजत दी है लेकिन देशभर में 31 मई तक हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है और मौजूदा हालात में आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन करने के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन और विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध के बाद बीसीसीआई ने अप्रैल में आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था.

यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई इस साल आईपीएल के आयोजन के बारे में विचार कर रही है, धूमल ने कहा कि मौजूदा हालात में टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी.

उन्होंने कहा कि विश्वभर में विदेशी यात्राओं पर प्रतिबंध हटने के बाद क्रिकेट कलेंडर को देखते हुए आईपीएल के लिए विंडो देखना होगा. इस बीच आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमें इसके आयोजन को लेकर बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रही हैं.

आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार के आदेश से बीसीसीआई पर प्रभाव पड़ेगा और इससे आईपीएल के आयोजन को लेकर सकारात्मक स्थिति बनेगी.

भारतीय टीम को जुलाई में श्रीलंका का भी दौरा करना है जहां उसे तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

धूमल ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट ने इस संबंध में बीसीसीआई को पत्र लिखकर इस सीरीज की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है लेकिन सरकार के निर्देश के बिना अभी यह कह पाना संभव नहीं है कि टीम इस सीरीज के लिए श्रीलंका जा पाएगी या नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य दिशानिर्देशों में नहीं दे सकते हैं ढील: गृह मंत्रालय

Next Post

मजदूरों की मददगार बनने का स्वांग रच रही कांग्रेस: CM योगी

Next Post
मजदूरों की मददगार बनने का स्वांग रच रही कांग्रेस: CM योगी

मजदूरों की मददगार बनने का स्वांग रच रही कांग्रेस: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d