गृह जिला गिरिडीह के टॉपर को पुरस्कार स्वरूप बाइक मिलेगा
रांची: राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि जैक द्वारा संचालिक मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉपर को सरकार की ओर से ऑल्टो कार दी जाएगी, इसकी घोषणा वे पहले ही कर चुके है.
वहीं उनके गृह जिला गिरिडीह के टॉपर को मोटरसाईकिल दी जाएगी.
शिक्षामंत्री ने जैक कार्यालय में मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच वर्ष में इस वर्ष मैट्रिक का सबसे अच्छा परिणाम है, इस परिणाम से वे संतुष्ट है.
इससे पहले शिक्षामंत्री ने जैक सभागार में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट के कारण इस वर्ष स्कूल-कॉलेजों में पठन-पाठन का काम भी प्रभावित हुआ है.
उन्होंने बताया कि छह महीने का समय बीत चुका है, कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल-कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान बंद है,ऐसे में विद्यार्थी अपने गांव-घर में ही रहकर परीक्षा की तैयारी करें. उन्होंने इस कार्यक्रम में शिक्षकों से भी सहयोग की अपील की.

