देवघर : झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं के बेहतर परिणाम को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय ने देवघर जिले के छात्र-छात्राओं को बधाई व बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है. उन्होंने बच्चों को कहा कि-आने वाले दिनों में पूरी लगन और मेहनत से निरंतर आगे बढ़ते रहें तथा अपने घर परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा है कि दसवीं की परीक्षा में यदि अपेक्षा के अनुरूप यदि किसी बच्चे का परिणाम अच्छा न आया हो तो दुःखी और निराश होने की जरूरत नहीं हैं. जीवन में अभी और भी बहुत मौके आप सभी का इंतजार कर रही है. कई आने वाली परीक्षाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिसमें आप सभी विद्यार्थी बेहतर करेंगे.
इसके अलावा उपायुक्त ने दसवीं के नतीजों में छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कहा है कि हमारी बच्चियों ने एक बार फिर से साबित किया है कि पढ़ाई और प्रतीभा के मामले में वो किसी से पीछे नहीं हैं.
सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त ने साईकिल मिस्त्री के बच्चे को दी शुभकामनाएं
ट्वीटर के माध्यम से उपायुक्त नैंसी सहाय ने संजय राउत की सुपुत्री को मैट्रिक परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक एवं स्कूल में प्रथम स्थान लाने में कामयाबी प्राप्त करने वाली गुंजा कुमारी (दिनबंधु हाई स्कूल, देवघर) को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है.
जिले के 15 बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की सूचीः-
1. अमन कुमार झा 482, एसबीराय हाई स्कूल सिमरा, देवघर
2. मनोरंजन बास्की 481 प्रस्तावित सनरेज हाई स्कूल, पालोजोरी
3. भारती कुमारी 477 देववैली हाई स्कूल, देवघर
4. सुप्रिया झा 476, मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय, देवघर
5. श्वेता रानी 475 मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय, देवघर
6. नीरज कुमार वरनवाल 474, आर मित्रा प्लस टू स्कूल, देवघर
7. सूरज कुमार वरणवाल 471 आर मित्रा प्लस टू स्कूल, देवघर
8. मनोज कुमार यादव 471 आरे के हाई स्कूल मारगोमुण्डा
9. रामाकांत यादव 471 देवघर पब्लिक स्कूल, देवघर
10. मोनम कुमारी 470 उत्क्रमित हाई स्कूल, मलहरा
11. गोरव कुमार 470 आरबीजेपीएस प्लस टू हाई स्कूल बभनगामा
12. सौरभ कुमार 469 सनरेज हाई स्कूल, पालोजोरी
13. मो0 तबरेज आलम 469 सनरेज हाई स्कूल, पालोजोरी
14. अजय कुमार मंडल 469 सनरेज हाई स्कूल, पालोजोरी
15. साक्षी कुमारी 467 एसएलपी उच्च विद्यापीठ, जसीडीह
इसके अलावे देवघर जिले के टाॅप 10 छात्रों में आईसीटी आच्छादित विद्यालय के बच्चों ने भी बेहतर अंक प्राप्त किये हैं. इसके तहत देवघर जिले के 7 प्रखंडों के 21 आईसीटी आच्छादित सरकारी विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है.
अपग्रेड उच्च विद्यालय चंडीह, गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय देवघर, मात्री मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर, आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर, राज्यकृत उच्च विद्यालय जसीडीह, राज्यकृत प्लस टू विद्यालय कोरीडीह, आर मित्रा प्लस टू विद्यालय देवघर, राम मंदिर उच्च विद्यालय देवघर, उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय केंदुआ देवीपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिरसा, मोहन लाल गुटगुटिया उच्च विद्यालय मधुपुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय मधुपुर, अंची देवी सर्राफ प्लस टू विद्यालय मधुपुर, आर एन साही प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय गोविंदपुर, राजकीय कल्याण उच्च विद्यालय चूलिया, श्री श्री मोहनानंद उच्च विद्यालय तपोवन, बिहारी लाल सर्राफ प्लस टू विद्यालय रिखिया, जी एन सिंह प्लस टू विद्यालय कुकराहा, आर बी जे पी एस प्लस टू विद्यालय बभंगामा, नलिनी पत्रिका उच्च विद्यालय बंदाजोरि, प्लस टू विद्यालय सारवां है.

