BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जैक मा महीनों बाद आए नजर, शिक्षकों के साथ किया वर्चुअल मीटिंग

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
जैक मा महीनों बाद आए नजर, शिक्षकों के साथ किया वर्चुअल मीटिंग
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कुछ दिन पहले ये खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि अलीबाबा के फाउंडर जैक मा गायब हो गए हैं. लोगों को नहीं पता था कि वो अचानक मीडिया और लाइमलाइट से बचकर कहां चले गए. मगर अब चीनी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जैक मा चीन के कई ग्रामीण शिक्षकों से वर्चुअल मीटिंग में चर्चा करते नजर आ रहे हैं.

अक्सर अपने विचारों को खुलकर सबके सामने रखने वाले जैक मा काफी समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर थे. कुछ वक्त पहले उन्होंने टीवी पर आने से भी मना कर दिया था. यहां तक की वो सोशल मीडिया से भी गायब थे. इस वजह से लोग जैक मा को लेकर अलग-अलग तरह के अंदाजे लगा रहे थे.

बुधवार को चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जैक मा 100 ग्रामीण शिक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो शिक्षकों से कह रहे हैं कि ‘महामारी के बाद हम फिर से मिलेंगे.’

सीएनबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में जैक मा का जिक्र करते हुए कहा था- ‘ये संभावना है कि वो हंग्जाउ में हैं जहां अलीबाबा का हेडक्वार्टर है. हम ये भूल रहे हैं कि वो अलीबाबा के मैनेंजमेंट में शामिल नहीं हैं इसलिए वो सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दे रहे हैं. ये जरूर है कि उन्होंने चीन की सरकार का उपहास किया था मगर इससे पहले भी वो ऐसा कई बार कर चुके हैं मगर उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ.’

पिछले साल 24 अक्टूबर को जैक मा ने अपनी स्पीच में चीनी रेगुलेटरों को अपरिवर्तनवादी बताया था और उनसे कहा था कि उन्हें अधिक परिवर्तनात्‍मक होना चाहिए. इसके बाद रेगुलेटर्स ने एंट ग्रुप मार्केट डेब्यू को सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद से जैक मा सार्वजनिक जगहों पर कम नजर आ रहे थे. उनके सोशल मीडिया पर भी आखिरी पोस्ट 17 अक्टूबर का है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स करेगा ‘कोरोना वैक्सीन’ के लॉन्ग टर्म इफेक्ट पर रिसर्च

Next Post

कोरोना वैक्सीन लगाने में भेदभाव कर रही बिहार सरकार: IMA

Next Post
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…

कोरोना वैक्सीन लगाने में भेदभाव कर रही बिहार सरकार: IMA

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d