मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की वजह में से एक ड्रग बताई जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड पर शिकंजा कसना शुरू किया था. बॉलीवुड ड्रग मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े मामले में जगताप सिंह आनंद को गिरफ्तार किया है.
एनसीबी अधिकारी ने बताया कि जगताप सिंह आनंद को ड्रग मामले में आरोपी करमजीत सिंह के संपर्क में होने के चलते गिरफ्तार किया गया है.करमजीत सिंह को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है.
एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक ड्रग मामले में सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और व्यवसायी करण सजनी भी एनसीबी कार्यालय में पेश हुए.

