BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल मैनुअल उल्लंघन मामला: लालू यादव के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
लालू की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग जज ने
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल मैनुअल के उल्लंघन से जुड़े मामले में आज सुनवाई होनी है. रांची में झारखंड हाईकोर्ट चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की ओर से जेल मैनुअल का उल्लंघन किए जाने के मामले में सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट ने मामले की पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी.

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल मैनुअल के उल्लंघन का मामला हाईकोर्ट में उठाया था. झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से लालू यादव को रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड से केली बंगला और केली बंगले से वार्ड में शिफ्ट किए जाने को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. कोर्ट ने साथ ही यह भी पूछा था कि किसके आदेश पर ऐसा किया गया.

इसके जवाब में जेल अधीक्षक ने साफ किया था कि यह निर्णय जेल प्रशासन के स्तर पर नहीं लिया गया था. कोर्ट ने इसे लेकर भी सख्त रुख दिखाते हुए पूछा था कि ऐसा किसके कहने पर किया गया. कोर्ट ने लालू  प्रसाद यादव को सेवादार दिए जाने को लेकर भी राज्य सरकार से जवाब मांगा था. 18 दिसंबर को पिछली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से हाईकोर्ट के कई सवालों के जवाब नहीं दिए गए थे.

झारखंड हाईकोर्ट ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए अगली सुनवाई में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा था. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि लालू यादव किससे-किससे मिले, इस संबंध में भी विस्तृत बिंदुवार रिपोर्ट पेश की जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर ड्राई रन का सफलतापूर्वक आयोजन

Next Post

सुशांत मामला: फरार पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर को खोज रही NCB

Next Post
सुशांत मामला: फरार पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर को खोज रही NCB

सुशांत मामला: फरार पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर को खोज रही NCB

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d