BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक, CRPF जवान सहित 6 लोग घायल

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक, CRPF जवान सहित 6 लोग घायल
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हमले को अंजाम दिया है. बडगाम में सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन की टुकड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया है. इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान सहित छह लोगों के घायल होने की खबर है.

लगातार तीसरे दिन आतंकियों का हमला

कुपवाड़ा जिले में सोमवार (4 मई) को आतंकवादियों की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद हो गये जबकि दो अन्य घायल हो गये. उग्रवादियों ने एक नाका पार्टी पर क्रालगुंड इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान मौके पर शहीद हो गये. अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों ने जब जवाबी गोलीबारी की तो दोनों पक्षों के बीच एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई. इस गोलीबारी में 15 साल का एक किशोर मोहम्मद हाजिम भट भी मौके पर मारा गया. उन्होंने बताया कि वह कथित रूप से मानसिक रूप से विकलांग था.

दो दिन पहले उत्तर कश्मीर के रजवार जंगल स्थित एक गांव में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा दो आतंकवादी भी मारे गए.

हाल के वर्षों में सेना को हुआ यह सबसे बड़ा नुकसान है. शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश शामिल हैं. ये सभी ब्रिग्रेड आफ द गार्ड्स रेजीमेंट से थे और वर्तमान में 21 राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा थे जो कि आतंकवाद निरोध के लिए तैनात है. साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक सगीर अहमद पठान उर्फ काजी भी आतंकवादियों की गोलियां लगने से शहीद हो गए.

रजवार जंगल स्थित एक गांव में हुए मुठभेड़ की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं, जिनमें प्रतिबंधित लश्कर-ए- तैयबा का कमांडर हैदर भी शामिल है जो कि एक पाकिस्तानी नागरिक था और उत्तर कश्मीर के क्षेत्र में सक्रिय था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मायावती ने कहा- श्रमिकों का किराया नहीं दे पाने की बात स्वीकार करे सरकार

Next Post

भाजपाई कह रहे सरकार ने मजदूरों से टिकट के पैसे नहीं लिए, मजदूर दिखा रहे हैं अपनी टिकट: अखिलेश यादव

Next Post
भाजपाई कह रहे सरकार ने मजदूरों से टिकट के पैसे नहीं लिए, मजदूर दिखा रहे हैं अपनी टिकट: अखिलेश यादव

भाजपाई कह रहे सरकार ने मजदूरों से टिकट के पैसे नहीं लिए, मजदूर दिखा रहे हैं अपनी टिकट: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d