BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्यपाल मलिक का बयान,उमर अब्दुल्ला ने साधा निशाना

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in समाचार
सत्यपाल मलिक का बयान,उमर अब्दुल्ला ने साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को आतंकवादियों से कहा कि वे सुरक्षाकर्मियों समेत बेगुनाहों की हत्या करना बंद करें और इसके बजाय उन लोगों को निशाना बनायें जिन्होंने वर्षों तक कश्मीर की सम्पदा को लूटा है. राज्यपाल के इस बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके लिखा, ‘‘इस ट्वीट को सहेज लें- आज के बाद जम्मू-कश्मीर में मारे गये किसी भी मुख्यधारा के नेता या सेवारत/सेवानिवृत्त नौकरशाह की अगर हत्या होती है तो समझा जायेगा कि यह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आदेशों पर की गयी है.” इसके बाद सत्यपाल मलिक ने अपने बयान पर सफाई दी और उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा.

जम्मू एवं कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने उनके बयान के लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) नेता उमर अब्दुल्ला द्वारा किए गए ट्वीट पर कहा, “वह राजनैतिक नौसिखिये हैं, जो हर मुद्दे पर ट्वीट कर रहे हैं. उनके ट्वीट पर आई प्रतिक्रियाएं पढ़ लें, आप खुद ही जान जाएंगे.” उन्होंने आगे कहा, ”यहां देखो मेरी रेपुटेशन, पब्लिक से पूछो, मेरी भी पूछो और इनकी भी पूछो. मैं दिल्ली में अपनी रेपुटेशन की वजह से यहां हूं और आप अपनी रेपुटेशन की वजह से वहां हो जहां हो.” राज्यपाल मलिक ने यह भी कहा, ”न मेरे पास दादा-बाप का नाम है, न रुपया है तुम्हारी तरह. डेढ़ कमरे के मकान से यहां आया हूं. मैं आपको गारंटी करता हूं कि इनका जो भ्रष्टाचार है उसको सबको दिखा कर जाऊंगा.’ राजनेता और बड़े नौकरशाह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं.”

रविवार को लद्दाख संभाग के करगिल में एक पर्यटन कार्यक्रम में मलिक ने कहा, ‘‘ये लड़के जिन्होंने हथियार उठाये है वे अपने ही लोगों की हत्या कर रहे हैं, वे पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारियों) और एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारियों) की हत्या कर रहे हैं. इनकी हत्या क्यों कर रहे हो? उनकी हत्या करो जिन्होंने कश्मीर की सम्पदा लूटी है. क्या तुमने इनमें से किसी को मारा है?”

राज्यपाल की इस टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मलिक को दिल्ली में अपनी प्रतिष्ठा की पड़ताल करनी चाहिए. अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘यह शख्स जो जाहिर तौर पर एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर काबिज है और वह आतंकवादियों को भ्रष्ट समझे जाने वाले नेताओं की हत्या के लिये कह रहा है.”

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के बयान पर राज्य कांग्रेस प्रमुख जी ए मीर से पूछा, ‘‘क्या वह जंगल राज को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं?” उन्होंने कहा कि मलिक जिस संवैधानिक पद पर हैं, उनका यह बयान उसकी गरिमा के खिलाफ है. हालांकि राज्यपाल ने फौरन यह भी कहा कि हथियार उठाना कभी भी किसी समस्या का हल नहीं हो सकता और उन्होंने श्रीलंका में लिट्टे का उदाहरण दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक संकट: विधानसभा की कार्यवाही शुरू

Next Post

यूपी के हापुड़ में सड़क हादसा

Next Post

यूपी के हापुड़ में सड़क हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d