जमशेदपुर: सीएए और एनआरसी के खिलाफ बुधवार को भारत बंद रहा. वहीं जमशेदपुर में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला. लेकिन इस बंदी का असर जमशेदपुर के मानगो आज़ाद बस्ती और कपाली में दिखा.
जमशेदपुर के कुछ मुस्लिम बहुल इलाको में कुछ दुकानें बंद रही और कुछ युवक सड़क पर निकले. लेकिन शहर के अन्य बाजारों की बात करें तो पूरा बाजार हर रोज की तरह खुला रहा और सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती रही. वहीं मानगो बस स्टैंड से खुलने वाली लंबी दूरी की बसें भी अपने निर्धारित समय से खुली.
वैसे बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स का पुख्ता इंतजाम कर रखा था. एनएच 33 हो या शहरी एवं ग्रामीण इलाका हर जगह पुलिस तैनात रही. उधर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बंदी का कोई असर नहीं पड़ा ट्रेनों का परिचालन हर रोज की तरह सामान्य रहा .

