BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

जमशेदपुर पूर्वी : हार और जीत दोनों में बनेगा रिकॉर्ड, रघुवर दास के विजय रथ को रोकने में लगे सरयू राय और गौरव वल्लभ

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
जमशेदपुर पूर्वी : हार और जीत दोनों में बनेगा रिकॉर्ड, रघुवर दास के विजय रथ को रोकने में लगे सरयू राय और गौरव वल्लभ

जमशेदपुर पूर्वी : हार और जीत दोनों में बनेगा रिकॉर्ड, रघुवर दास के विजय रथ को रोकने में लगे सरयू राय और गौरव वल्लभ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजा आने के साथ ही हर किसी की हार-जीत में यहां रिकॉर्ड बनेगा. इस सीट से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के प्रत्याशी हैं. भाजपा के ही बागी और सरकार में रघुवर कैबिनेट में सहयोगी मंत्री रहे सरयू राय भी यहां से ताल ठोक रहे हैं. कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता को मैदान में उतारा है. झारखंड विकास मोर्चा ने भी प्रत्याशी उतारा है. यहां से आजसू ने कोई उम्मीदवार नहीं दिया है.

छठी जीत दर्ज करने उतरे

मुख्यमंत्री रघुवर दास इस चुनाव में छठी बार जीत दर्ज करने उतरे हैं. वे 1995 से लगातार पांच चुनाव जीत कर अपने विधायक के कार्यकाल का सिल्वर जुबली वर्ष मना रहे हैं. उनकी छठी जीत को रोकने के लिए महागठबंधन हर दांव खेल रहा है. इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गठबंधन की ओर से खड़े हैं. हालांकि सरयू राय के खड़ा हो जाने से गठबंधन में गांठ पड़ती नजर आ रही है. झामुमो के कई पदाधिकारी सरयू के साथ खड़े हैं.

ये हैं मैदान में

विधानसभा क्षेत्र के मुख्य उम्मीदवारों में भाजपा से रघुवर दास, कांग्रेस से गौरव वल्लभ, झाविमो से अभय कुमार सिंह और निर्दलीय सरयू राय हैं.

ये रहे हैं विधायक

इस सीट पर आठ बार भाजपा ने कब्जा जमाया. कांग्रेस-सीपीआई 2-2 बार जीत हासिल कर सकी. 1969 और 1972 में सीपीआई के केदार दास, 1977 में जनता पार्टी के दीनानाथ पांडेय, 1980 में भाजपा से दीनानाथ पांडेय जीते, 1985 में कांग्रेस के डी नरीमन, 1990 में दीनानाथ पांडेय जीते. 1995 से 2014 तक लगातार पांच चुनाव में रघुवर दास ने जीत हासिल की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हैदराबाद में हुई दुष्कर्म के विरोध में स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली

Next Post

IIM के लिए भी शोध का विषय बना भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना : अन्नपूर्णा देवी

Next Post
IIM के लिए भी शोध का विषय बना भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना : अन्नपूर्णा देवी

IIM के लिए भी शोध का विषय बना भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना : अन्नपूर्णा देवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d