BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाहरणालय भवन में लगा जनता दरबार, मामले पर उपायुक्त ने की ऑन स्पाॅट कार्रवाई

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
समाहरणालय भवन में लगा जनता दरबार, मामले पर उपायुक्त ने की ऑन स्पाॅट कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार:  समाहरणालय भवन में मंगलवार को जनता दरबार आयोजित की गई. जनता दरबार में उपायुक्त जिशान कमर ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं समस्या समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार में उपायुक्त कमर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के लाभ के लिए ग्रामीणों को दौड़ाए नहीं,अधिकारी एवं कर्मी अपने कार्य प्रणाली में बदलाव लाए ताकि लाभूको को सुलभ तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सके.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के लाभ लेने के लिए किसी लाभूक को परेशान करने की सूचना मिली तो ऐसे कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में हेरहंज गांव के तासू पंचायत अंतर्गत भडगांव ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त जिशान कमर को आवेदन देकर डैम निर्माण की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि पानी के अभाव में गांव के किसान खेती नहीं कर पाते है और ग्रामीणों को आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ता है. जिस पर उपायुक्त कमर ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए हेरहंज प्रखंड विकास पदाधिकारी को लघु सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच करने एवं प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया.

सदर प्रखंड के पेशरार गांव के आदिवासी विकास समिति के सदस्यों ने आवेदन देकर कूप निर्माण एवं डोभा निर्माण की राशि के भुगतान की मांग की. समिति के सदस्यों ने उपायुक्त कमर को आवेदन के माध्यम से बताया कि हमलोग 2019 में कूप एवं डोभा का निर्माण कराया गया था लेकिन अबतक महज 40 प्रतिशत राशि का भी भुगतान हो सका.

जिस पर उपायुक्त कमर के द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अविलंब जांच कर राशि भुगतान का निर्देश दिया. सदर प्रखंड के डीही गांव के ग्रामीणों ने आवेदन देकर चाहरदीवारी निर्माण के लिए फर्जी तरीके से ग्राम सभा कराने का आरोप लगाया एवं गांव में पुन ग्राम सभा करवाने की मांग की. उपायुक्त कमर के द्वारा बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में समाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले पेंशन,राशन,विद्यालय में नामांकन,भूमि संबंधित लगभग तीन दर्जन से भी अधिक मामले आऐं जिस पर उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा अविलंब कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, जिला स्थापना उपसमार्ता कयुम अंसारी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी जोसफ कंडुलना,जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा,श्रम अधीक्षक बबन सिंह,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना,अमीना समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

मंसूब ने बेटे के इलाज के लिए गुहार लगायी

समाहरणालय भवन में लगे जनता दरबार सदर प्रखंड के नावागढ़ निवासी मंसूब पबरिया अपने बेटे के इलाज के लिए उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया एवं फफक-फफक कर रोने लगा. जिसके बाद उपायुक्त श्री कमर उसे शांत करवाए एवं पूरी मामले की जानकारी ली. मंसूब ने बताया कि मेरा बेटा जसीम पबरिया उम्र 18 जिसे पेट की बीमारी है और उसका इलाज रांची के आलम अस्पताल में करा रहा हूं लेकिन पैसे के अभाव में अब इलाज कराने में सक्षम नहीं हूं .

मेरा पुत्र जिदंगी और मौत से लड़ रहा है उसने उपायुक्त  कमर से मदद की गुहार लगायी। जिस पर उपायुक्त श्री कमर के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये, चिकित्सा सहायता योजना से 10 हजार रुपया उपलब्ध कराने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया . साथ ही उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि मंसूब पबरिया के पुत्र जसीम पबरिया का आयुष्मान भारत योजना तहत इलाज करवाने में अपेक्षित सहयोग करें .

24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि भुगतान का दिया निर्देश

उपायुक्त ने महुआडांड़ प्रखंड के खजूरताला गांव निवासी मसोमात शांति खलखो को वज्रपात मृत्यु के तहत मिलने वाली राशि का 24 घंटे के अंदर भुगतान करने का निदेश दिया च जनता दरबार में पहुंची शांति खलखो ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि मेरे पति का निधन वज्रपात से 15 जून 2019 को हो गया जिसके बाद आर्थिक सहायता के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रही हूं . लेकिन मुझे अभी तक मुआवजा की राशि नहीं मिली है .

जिस पर उपायुक्त कमर ने संबंधित बड़ा बाबू को बुला कर 24 घंटे के अंदर सभी कागजात पूर्ण करवा कर मुआवजा राशि का चेक देने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में पदाधिकारी एवं कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैंसर के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Next Post

आज हो सकता है राम मंदिर बनाने की तारीख का ऐलान

Next Post
आज हो सकता है राम मंदिर बनाने की तारीख का ऐलान

आज हो सकता है राम मंदिर बनाने की तारीख का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d