रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल संघ का अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुलाकात कर उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बधाई एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी.
प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को “भारत का संविधान” नामक पुस्तक भेंट स्वरूप दिया गया. प्रतिनिधिमंडल में यतींद्र प्रसाद, अविनाश कुमार, जगबंधु महथा, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार सिंह व अन्य शामिल थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल जी तिवारी भी उपस्थित थे.

