रांची: गणतंत्र दिवस परेड- 2020 के अवसर पर झारखंड पुलिस की आवाज राजपथ पर गूजेगी. रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कर्नल जे.के. सिंह (सेवानिवृत्त) पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, एस.टी.एफ, झारखण्ड जगुआर, समादेष्टा, सैप – 2 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड समारोह – 2020 के अवसर पर उद्घोषक (हिन्दी भाषा) के रूप में चयनित किया गया है. सिंह समय – समय पर झारखंड पुलिस द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में उद्घोषक के रूप में कार्य करते रहे है. सिंह के उद्घोषक के रूप में चयनित होने पर झारखंड पुलिस के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी.