दुमका: राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए झारखंड से इस बार सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्र जतिन कुमार को चुना गया है. जतिन कुमार को यह सम्मान 24 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जायेगा. जतिन कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक और सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर के छात्र हैं.
उन्हें यह सम्मान तीन साल के उनके सामाजिक कार्यों के आकलन के आधार पर दिया जा रहा हैं. उन्होंने दुमका में एनएसएस कार्यकर्ता के रूप में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, असहायों की सेवा, कोरोना काल में जागरूकता के प्रसार और लोगों की सहायता आदि में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया.