BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

27 अक्तूबर के बाद हो सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
27 अक्तूबर के बाद हो सकता  है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

Jharkhand assembly election date may be after October 27

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड विधानसभा के चुनाव की तारीख का ऐलान निर्वाचन आयोग 27 अक्तूबर के बाद कर सकता है. राज्य भर में फिलहाल मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 12 अक्तूबर को किया जायेगा. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर तक चुनाव कराया जाना है. राज्य की चौथी विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग की मानें, तो 2014 का विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हुआ था. मुख्य निर्वाचन आयुक्त की तरफ से चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक राउंड की बैठक भी हो चुकी है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव पर एक और बैठक आयोग की तरफ से ली जायेगी.

आयोग ने पर्व, त्योहार को देखते हुए नहीं घोषित की थी झारखंड के चुनाव की तिथियां

निर्वाचन आयोग की तरफ से पर्व, त्योहारों को लेकर महाराष्ट्र औऱ हरियाणा के साथ झारखंड के चुनाव नहीं कराये गये. महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव अगले महीने कराया जायेगा. इसकी तिथियां भी घोषित कर दी गयी हैं. झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने अभी निर्णय नहीं लिया है. हालांकि सभी राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से भी चुनाव को लेकर फौरी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. राज्य सरकार को 30 सितंबर तक सभी तरह के तबादले की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है. इसके अलावा मतदान केंद्रों की स्थिति और अन्य तैयारियों पर सभी जिलों के जिला निर्वाची पदाधिकारियों और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की बैठकें भी पूरी कर ली गयी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साइनसाइटिस के दर्द से मिलेगी तुरंत राहत

Next Post

शिवसेना को नहीं मिलेगी 120 से अधिक सीटें- बीजेपी

Next Post
शिवसेना को नहीं मिलेगी 120 से अधिक सीटें- बीजेपी

शिवसेना को नहीं मिलेगी 120 से अधिक सीटें- बीजेपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d