नीरज आर्या
रांची: झाविमो ने राज्य के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का अपना इरादा बना लिया है. प्रत्याशियों के चयन के लिए 5 और 6 नवंबर को पार्टी के पदाधिकारी बैठक करेंगे.
दो दिनों में सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नाम जाने जायेंगे. आठ नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर सकती है.
Also Read This:आजसूः कठिन डगर है पनघट की, जल्द सुलझानी होगी गठबंधन की गुत्थी
पार्टी के प्रवक्ता अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि चयन कमेटी उम्मीदवारों के नामों की सूची छह नवंबर की शाम पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप देगी. सूची सौंपे जाने के बाद ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगेगी.

