रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने यह जानकारी दी.
उन्होंंने बताया कि उक्त उम्मीदवार झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में भाकपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे.
ये हैं उम्मीदवार-
1. कांके विधानसभा क्षेत्र – राजेंद्र रविदास
2. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र – डॉ. मिथिलेश दांगी
3. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र – दिगंबर मेहता
4. बरही विधानसभा क्षेत्र- डॉ. रामानुज कुमार
5. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र- खुर्शीद अहमद कुरैशी उर्फ आजाद