BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में सभी स्कूल-कॉलेज,विवि, छात्रावास व शिक्षण संस्थान 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

by bnnbharat.com
March 16, 2020
in Uncategorized
झारखंड में सभी स्कूल-कॉलेज,विवि, छात्रावास व शिक्षण संस्थान 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

झारखंड में सभी स्कूल-कॉलेज,विवि, छात्रावास व शिक्षण संस्थान 17 मार्च से 14 अप्रैल तक बंद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विश्वव्यापी कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी पर अंकुश लगाने को लेकर झारखंड सरकार ने 17 मार्च से 14 अप्रैल तक राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मल्टीप्लैक्स, सिनेमा हॉल, म्यूजियम, बायोडायवर्सिटी पार्क, स्वीमिंग पुल और पार्क को बंद रखने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में कोविड-19 से बचने को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाये गये एहतियाती कदम के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Also Read This: भारत सरकार देश में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है: डॉ. कुमारी उर्वशी

विधानसभा में भोजनावकाश के बाद अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया कि बजट सत्र के दौरान 17 मार्च से सदन के चलने तक दर्शक दीर्घा को बंद रखा जाए.

उन्होंने बताया कि रांची समेत सभी प्रमंडलों में आईसोलेशन वार्ड की स्थापना की जाएगी और कोरोना वायरस जांच के लिए सेंटर बनाएं जाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है.

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में कोरोना टेस्ट सेंटर ने काम करना प्रारंभ कर दिया है और राज्य के सभी प्रमंडलों में ऐसे सेंटर की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिलों और प्रखंड मुख्यालयों में भी विशेष नजर रखी जा रही है. देश के कई राज्यों में राज्य के लोग काम करने जाते है, ऐसे लोगों के वापस लौटने पर उनके स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया गया है. राज्य के 300 चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक पलटा, चालक और उप चालक सुरक्षित

Next Post

फसलों के नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार: संजय सेठ

Next Post
फसलों के नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार: संजय सेठ

फसलों के नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार: संजय सेठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d