रांची 25 जून: जापान हिरोशिमा में आयोजित FIH SERIES FINALS हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले मेजबान जापान को 3-1 से पराजित कर विजेता हुई ।
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता के फाइनल में पँहुचते ही भारतीय महिला टीम 2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर गयी है ।
विजेता टीम में झारखण्ड की दो बेटियां ओलम्पियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे शामिल है झारखण्ड आगमन पर दोनों ही स्टार बेटियों का स्वागत हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अगुवाई में बिरशा मुंडा एयर पोर्ट रांची में हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारियो के द्वारा किया गया।
दोनों हो खिलाड़ियो के स्वागत समारोह हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा,कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,सीईओ रजनीस कुमार,हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा इत्यादि मुख्य रूप से उपथित थे ।