BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, रघुवर दास की वापसी या हेमंत सोरेन को ताज?

by bnnbharat.com
December 23, 2019
in Uncategorized
झारखंड चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, रघुवर दास की वापसी या हेमंत सोरेन को ताज?
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजे सोमवार शाम तक आएंगे. 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगी. मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा. पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था. सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना आज होगी.

सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को कम सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, ऐसे में ‘गुरुजी’ यानी शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की संभावना तेज हो गई है. ऐसे में बीजेपी की सत्ता महाराष्ट्र के बाद एक और राज्य से जा सकती है.

इन सीटों पर होंगी सबकी निगाहें

मतगणना के दिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, वह है जमशेदपुर पूर्वी सीट. मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं. उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं. राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया.

अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं-दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारिया से कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह भाजपा की रागिनी सिंह से आगे

Next Post

चतरा व सिमरिया विधान सभा के मतों की गिनती प्रारंभ

Next Post
चतरा व सिमरिया विधान सभा के मतों की गिनती प्रारंभ

चतरा व सिमरिया विधान सभा के मतों की गिनती प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d