BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड पूरी तरह तैयार, वैक्सीन की पहली खेप पहुंची रांची, बनाए गए 275 कोल्ड चेन पॉइंट

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
झारखंड पूरी तरह तैयार, वैक्सीन की पहली खेप पहुंची रांची, बनाए गए 275 कोल्ड चेन पॉइंट
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ग्लोबल पेंडेमिक कोविड-19 पर निर्णायक प्रहार के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार है. बस इंतजार कोरोना वैक्सीन के रांची पहुंचने का है. जानकारी के मुताबिक, पहली खेप में विमान से एक लाख 62 हजार वैक्सीन रांची पहुंची. हालांकि इसको लेकर अभी तिथि और समय तय नहीं हुआ है. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से राज्य को वैक्सीन की संख्या के बारे में बता दिया गया है.

कोरोना वैक्सीन को लेकर स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ अजीत कुमार ने न्यूज-18 को बताया कि पहले चरण में एक लाख 62 हजार covishield वैक्सीन रांची पहुंचेगा. हालांकि अभी वैक्सीन के रांची पहुंचने की तिथि निर्धारित नहीं हुई है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं कि कैसे एयरपोर्ट से स्टेट स्टोर वैक्सीन पहुंचाया जाएगा और फिर वहां से कैसे जिलों में उसे पहुंचाया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रांची एयरपोर्ट से इंसुलेटेड वैन में 2℃ से 8℃ के बीच का तापमान मेंटेन करते हुए वैक्सीन को स्टेट स्टोर नामकुम लाया जाएगा, जहां आइसलैंड रेफ्रीजिरेटर में रखा जाएगा. इस स्टोर में 5 लाख 21 हजार वैक्सीन रखने की क्षमता है.

कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए राज्य में 275 कोल्ड चेन पॉइंट बनाये गए हैं. पलामू, देवघर और जमशेदपुर में रीजनल वैक्सीन स्टोर का निर्माण किया गया है. रांची और रीजनल वैक्सीन स्टोर्स से विभिन्न जिलों में इंसुलेटेड वैक्सीन वैन के जरिये वैक्सीन पहुंचाया जाएगा.

झारखण्ड के IDSP अधिकारी डॉ प्रवीण कर्ण ने बताया कि राज्य में पहले चरण में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहिया दीदी, नर्से और डॉक्टरों के करीब 01 लाख 28 हजार लोगों का डेटा बेस तैयार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के पंकज की उड़ान, माउंट ब्लैक पीक पर लहराया तिरंगा

Next Post

Corona Impact: 55 साल की टूटी परंपरा, ‘बलबल मेला’ पर लगा विराम

Next Post
Corona Impact: 55 साल की टूटी परंपरा, ‘बलबल मेला’ पर लगा विराम

Corona Impact: 55 साल की टूटी परंपरा, 'बलबल मेला' पर लगा विराम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d