BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड सरकार कोल कंपनियों से बकाया 65 हजार करोड़ वसूली के लिए कारगर कदम उठाएगी

by bnnbharat.com
March 27, 2020
in Uncategorized
झारखंड सरकार कोल कंपनियों से बकाया 65 हजार करोड़ वसूली के लिए कारगर कदम उठाएगी

झारखंड सरकार कोल कंपनियों से बकाया 65 हजार करोड़ वसूली के लिए कारगर कदम उठाएगी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड सरकार सरकार का वित्तीय वर्ष 2019-20 में वार्षिक बजट 85429 करोड़ रुपये का है, लेकिन चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी महीने तक महालेखाकार के मासिक लेखा (सिविल एकाउण्ट) के अनुसार राजस्व प्राप्ति मात्र 48311.21 करोड़ ही है.

विधानसभा के बजट सत्र में आजसू पार्टी विधायक डॉ. लंबोदर महतो के एक अल्पसूचित प्रश्न पर सरकार की ओर लिखित उत्तर में यह जानकारी दी गयी कि राजस्व की वसूली में कमी के मुख्य कारणों में केंद्र सरकार से जीएसटी क्षतिपूर्ति कम प्राप्त होना, महिलाओं को संपत्ति के निबंधन में छूट, कोयला कंपनियों के उत्पादन में कई कारणों से कमी होना, कोल ब्लॉक का ससमय संचालन नहीं होने, विभिन्न न्यायालयों के लंबित-स्थगन के मामले के कारण राजस्व की वसूली अवरूद्ध हुई है.

योजना एवं वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कोल एवं अन्य खनिजों के रॉयल्टी की दर में पांच प्रतिशत की वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है. इसके अलावा सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल एवं अन्य पर सीबी एक्ट एवं कॉमन काउज के तहत 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक बकाया राशि वसूलने के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी.

इसके अलावा औद्योगिक घरानों के पास जल कर (वाटर टैक्स)का लगभग नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया राशि को वसूलने के लिए सरकार सार्थक कदम उठाएगी। इसके अलावा वर्त्तमान कर प्रणाली की व्यापक समीक्षा की जाएगी एवं उसमें सुधार कर राजस्व वसूली बढ़ोत्तरी की जाएगी.

साथ ही राजस्व संग्रहण विभाग की इंफोर्समेंट एक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त मानव एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर राजस्व संग्रहण को बढ़ाया जाएगा. वहीं कर प्रशासन की कार्य कुशलता को भी बढ़ाकर राजस्व संग्रहण में वृद्धि की जाएगी. अन्य राज्यों की कर प्रणाली का अध्ययन कर सभी तरह के कर दरों की समीक्षा कर उसे रेशनलाइज किया जाएगा.

सरकार मौजूदा कार्यरत योजनाओं की समीक्षा करेगी और जो भी योजनाएं अनुपयोगी पायी जाएगी,उसे बंद करने पर भी विचार किया जाएगा. साथ ही जिसके पास भी सरकारी बकाया है,उसकी प्राप्ति के लिए सरकार सभी नियमसंगत कदम उठाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, ऐसे करें प्रसन्न

Next Post

जंगली हाथी ने युवक की ली जान

Next Post
जंगली हाथी ने युवक की ली जान

जंगली हाथी ने युवक की ली जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d