BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी को मिलेगी राहत या कोर्ट में होंगे हाजिर, HC में फैसला आज

by bnnbharat.com
July 31, 2019
in समाचार
राहुल गांधी को मिलेगी राहत या कोर्ट में होंगे हाजिर, HC में फैसला आज
Share on FacebookShare on Twitter

अमित शाह को हत्‍यारोपी कहने के मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को राहत मिलेगी, या फिर उन्‍हें कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। झारखंड हाई कोर्ट बुधवार को इस मामले में विशेष सुनवाई करेगा। राहुल गांधी की याचिका पर बुधवार को जस्टिस एके गुप्ता की अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले में मंगलवार को आंशिक सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से विशेष सुनवाई का आग्रह किया गया था। जिसे उच्‍च अदालत ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिवक्ता की ओर से समय की मांग की गई थी। रांची के हरमू निवासी भाजयुमो नेता नवीन कुमार झा ने निचली अदालत में इस मामले में याचिका दाखिल की है।

दिल्‍ली के रामलीला मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रांची की निचली अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है। कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस समन को झारखंड उच्‍च न्‍यायालय में चुनौती दी है। याचिका में राहुल गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतवाद में कहा गया है कि दिल्‍ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा अमित शाह जैसे हत्या के आरोपित को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर सकती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती। शिकायतकर्ता ने कहा है कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें गहरा आघात लगा है। तब प्रतिवादी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया है, जिसे झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, लोकायुक्त से की शिकायत

Next Post

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध होने से अमरनाथ यात्रा स्थगित

Next Post
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध होने से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध होने से अमरनाथ यात्रा स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d