BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड क्रांतिकारियों की माटी है, इस वीरभूमि ने कभी भी बाहरी हस्तक्षेप को नहीं किया स्वीकार: आजसू

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
झारखंड क्रांतिकारियों की माटी है, इस वीरभूमि ने कभी भी बाहरी हस्तक्षेप को नहीं किया स्वीकार: आजसू
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हूल दिवस के अवसर पर आज हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में संताल हूल के महानायकों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

इस अवसर पर आजसू पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की माटी है. इस वीरभूमि ने कभी भी बाहरी हस्तक्षेप को नहीं स्वीकार किया.

जब-जब हमारे जल, जंगल, जमीन पर किसी ने अधिकार जमाना चाहा तब-तब क्रांति का बिगुल फूंका गया. आज देश भी आजाद है और झारखंड भी अलग राज्य बन चुका है. लेकिन क्या उन तमाम शहीदों के सपनों का झारखंड बन पाया है.

इतने सालों बाद भी झारखंडी विषयों पर निर्णय बाहर से लिया जाता है अर्थात हमें अलग राज्य तो मिला लेकिन स्वशासन नहीं मिला. आज भी झारखंड और झारखण्डियत की लड़ाई बाकी है, संघर्ष अभी अधूरा है. आज इस ऐतिहासिक दिवस पर झारखंड के तमाम शहीदों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लें. एक नए हूल का शपथ लें.

मौके पर अमर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के छठे वंशज स्व. रामेश्वर मुर्मू के संदिग्ध हालात में हुए मौत पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके वंशजों के कथन में अंतर है, जो वर्तमान सरकार के जांच पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रहा.

जिन्होंने झारखण्डियत की लड़ाई के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. आज उन्हीं के वंशज सुरक्षित नहीं हैं. आजसू पार्टी रामेश्वर मुर्मू के मौत की सीबीआई से जांच की मांग को पुनः दोहराती है.

महिला प्रदेश अध्यक्षा वायलट कच्छप ने झारखंड के क्रांतिवीरों की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि आजसू पार्टी क्रांतिकारी पार्टी है और हमें एक बार फिर से इतिहास बनाना है हमें एकजुट होकर स्वराज के सपने को साकार करना होगा.

केंद्रीय सचिव सह बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया.

इस अवसर पर वनमाली मंडल, राजेंद्र शाही मुंडा, ज्ञान सिन्हा, नईम अंसारी, अंचल किंकर, सुनील यादव, बंटी यादव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने देश को 50 साल पीछे धकेला: संजय सेठ

Next Post

540 लीटर अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Next Post
540 लीटर अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

540 लीटर अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d