रांची: इसकु अंतर्राष्ट्रीय शोतोकान कराटे खिलाड़ियों का झारखंड वापस आने पर मंगलवार को रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर धूम धाम से स्वागत किया गया. टीम को स्टेशन से सीधे मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया. जहां खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया और मुख्यमंत्री ने जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. खिलाड़ियों ने भी हेमंत सोरेन को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दिया.
ज्ञात हो की झारखंड के 8 खिलाड़ियों का चयन इसकु शोतोकान कराटे अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ था. खिलाड़ियों को चार स्वर्ण पदक के साथ कुल 11 मैडल मिले है.
दी एरीना ट्रांसटादिया स्टेडियम अहमदाबाद गुजारत में 28 से 29 दिसंबर को (इसकु) अंतर्राष्ट्रीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. जिसमें झारखंड के 8 खिलाड़ियों ने भारत को प्रतिनिधित्व करते हुए, चार स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और तीन कांस्य पदक भारत की पदक तालिका में शामिल किये.
झारखंड के खिलाड़ी प्रशिक्षक मो0 इबरार कुरैशी के अगुआई में खेलने गए थे.
पदक जितने वाले खिलाड़ियों में-
- हिमांशु कुमार स्वर्ण पदक काता व कुमिते में.
- ओवैस अरफ़ात 1 स्वर्ण पदक
काता 1 रजत पदक कुमिते में. - आरती कुमारी 1 स्वर्ण पदक कुमिते में.
- अजित कुमार 1 रजत पदक कुमिते में.
- मो0 नूर खान 1 रजत पदक कुमिते 1 कांस्य पदक काता में.
- काजल कुमारी गुप्ता 1 रजत पदक कुमिते में.
- सोनू कुमार साहू 1 कांस्य पदक कुमिते में.
- हर्ष लकड़ा को 1 कांस्य पदक काता में मिला और टीम की कोच किरण कुमारी थी.
इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा श्रीलंका नेपाल नाईज़ेरिआ तंज़ानिया ईरान भूटान और अन्य देश के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था, जिसमें भारत को प्रथम स्थान, श्रीलंका को द्वितीय स्थान व नेपाल को तृतीय स्थान मिला.

