BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष टीम उपविजेता और महिला टीम को मिला तीसरा स्थान

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष टीम उपविजेता और महिला टीम को मिला तीसरा स्थान

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष टीम उपविजेता और महिला टीम को मिला तीसरा स्थान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नेशनल टग ऑफ वार इंटीग्रेशन चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा. झारखंड पुरुष टीम उपविजेता रही और महिला टीम को तीसरा स्थान मिला.

पुडुचेरी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 27 से 30 दिसंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत किया गया था.

इसमें दो राज्यों की टीमें एक साथ मिलकर शिरकत कर रही थी. भारतीय खेल मंत्रालय और टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यह आयोजित किया गया.

चार जोन में आयोजित होने वाली इस नेशनल इंटीग्रेशन चैंपियनशिप के पहले जोन की इस स्पर्धा में झारखंड और गोवा के खिलाड़ी ने एक टीम के रूप में भाग लिया.

पुरुषों की स्पर्धा में झारखंड-गोवा टीम ने अंडमान निकोबार-लक्षद्वीप और असम-राजस्थान टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई.

मुख्य स्पर्धा में इस टीम को पंजाब-आंध्र प्रदेश की टीम से पराजय का सामना करना पड़ा. प्रतियोगिता में उप विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया.

महिलाओं की स्पर्धा में झारखंड- गोवा टीम को अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप की संयुक्त टीम से जीत प्राप्त हुई, परंतु पंजाब और आंध्र प्रदेश की संयुक्त टीम से वह हार गई. उन्हें तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा.

पुरुष टीम में विपुल मिश्रा की कप्तानी में टीम में संदीप पासवान, अनिल प्रसाद महतो, संतोष कुमार, कृष्णा कुमार शाव तथा प्रियांशु श्रीवास्तव शामिल थे.

महिला टीम में कोच ममता कुमारी पांडेय के नेतृत्व और सोनामोती कुमारी की कप्तानी में अरिता कुमारी, किरण सिंह, उषा कुमारी, सरिता कुमारी तथा भारती कुमारी शामिल थी.

प्रतियोगिता के समापन के दौरान सभी विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वेलु नारायणसामी और एशियाई टग ऑफ वॉर फेडरेशन के महासचिव मदन मोहन द्वारा पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

झारखंड रस्साकसी संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल और महासचिव रंजीत केशरी एवं धनबाद जिला रस्साकसी संघ के अध्यक्ष राजेश यादव तथा सचिव मृदुल बोस, प्रियरंजन कुमार ने टीम के सभी सदस्यों एवं कोच को बधाई दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत भवन में कंबल लेने गए लाभुक खाली हाथ लौटे

Next Post

मंत्री पद पाने के लिए कांग्रेसी विधायक लगा रहें हैं दिल्ली तक की दौड़

Next Post
मंत्री पद पाने के लिए कांग्रेसी विधायक लगा रहें हैं दिल्ली तक की दौड़

मंत्री पद पाने के लिए कांग्रेसी विधायक लगा रहें हैं दिल्ली तक की दौड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d