-
केंद्र से मिले 100.33 करोड़ में 80.27 करोड़ हुए खर्च
-
खर्च करने में परिमल नाथवणी अव्वल, सांसद प्रेमचंद गुप्ता हैं दुसरे नंबर पर
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव का डंका बज चुका है. सांसदों ने अब तक किये खर्च का आकलन करना शुरू कर दिया है. झारखंड के लिए यह खुशी की बात है कि झारखंड के सांसदों ने विकास कार्यों को पटरी पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
झारखंड के सांसदों ने खर्च के मामले में बाजी मार ली है. केंद्र सरकार ने झारखंड को सांसद निधि में 100.33 करोड़ रुपये दिये. सांसदों ने इस राशि का 80.27 करोड़ खर्च किया है. जो झारखंड के लिए उपलब्धि है.
सांसदों ने इस राशि का लगभग 81.49 प्रतिशत राशि खर्च किया है. वर्तमान में इन सांसदों के पास कुल मिलाकर 20.06 करोड़ रुपये शेष हैं. सांसदों द्वारा किये गये खर्च का आंकडों पर नजर डाला जाये तो राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी ने अपने सांसद निधि खर्च करने में पहले नंबर पर हैं.
इन्होंने अपने सांसद निधि का 94.27 प्रतिशत खर्च कर चुके है. इन्हें केंद्र से 42.07 करोड़ रुपये मिले थे. इन्होंने इस राशि में से 39.29 करोड़ खर्च किया है. अब इनके पास लगभग 2.78 करोड़ रुपये शेष हैं.
वहीं, खर्च के मामले में सांसद प्रेमचंद गुप्ता भी पीछे नहीं हैं. गुप्ता दुसरे नंबर पर हैं, इन्होंने कुल राशि का 19.30 करोड़ खर्च किया है. इन्हें कुल 22.82 करोड़ रुपये मिले थे.
झारखंड में दो सीटों में होना है चुनाव:
झारखंड में राज्यटसभा चुनाव 19 जून को होने हैं. चुनाव दो सीटों के लिए होगा. जिन दो सीटों के लिए चुनाव होंगे, इन दोनों सीटों से परिमल नाथवाणी और प्रेमचंद गुप्ता उम्मीदवार रहे हैं.
सांसदों के नाम | कितनी राशि मिली | कितना खर्च | खर्च का प्रतिशत | शेष राशि
|
परिमल नाथवाणी | 42.07 करोड़ | 39.29 करोड़ | 94.24 प्रतिशत | 2.78 करोड़ |
धीरज प्रसाद साहु | 7.55 करोड़ | 2.25 करोड़ | 29.97 प्रतिशत | 5.30 करोड़
|
महेश पोद्दार | 12.07 करोड़ | 9.19 करोड़ | 71.55 प्रतिशत | 3.47 करोड़
|
समीर उरांव | 5.05 करोड़ | 2.05 करोड़ | 40.94 प्रतिशत | 1.98 करोड़ |
मुख्तार अब्बास नकवी | 10.17 करोड़ | 8.19 करोड़ | 79.95 प्रतिशत | 1.98 करोड़ |
प्रेमचंद गुप्ता | 22.82 करोड़ | 19.30 करोड़ | 83.99 प्रतिशत | 3.53 करोड़
|