BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सवालों के घेरे में झारखंड पुलिस, 10 साल के SSF का नहीं दिया हिसाब

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए थाना कंटीजेंसी फंड के उपयोग की अनुमति मिलें: एसोसिएशन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सर्विस सीक्रेट फंड (Service Secret Fund) को लेकर झारखंड पुलिस अब सवालों के घेरे में हैं. क्योंकि सरकार ने इस फंड के पिछले 10 वर्षों के खर्च का हिसाब महालेखाकार को नहीं दिया है. इस फंड का इस्तेमाल पुलिस गुप्त सूचनाएं जुटाने के लिए करती है.

गुप्त सूचनाएं देने वालों की पहचान सार्वजनिक न हो इसके लिए महालेखाकार को इस फंड के ऑडिट का अधिकार नहीं दिया गया है. हालांकि इस गुप्त सेवा के नाम पर फंड का गलत इस्तेमाल व गड़बड़ी रोकने के लिए खर्च का प्रशासनिक ऑडिट करवाया जाता है. बताया जा रहा है कि पिछले दस साल से इसका हिसाब महालेखाकार को नहीं दिया गया है.

दरअसल प्रशासनिक ऑडिट के बाद एक सर्टिफिकेट विभाग को सौंपा जाता है, जिसे विभाग महालेखाकार के पास जमा करवाता है. यही सर्टिफिकेट अब तक जमा नहीं किया गया है. जबकि नियमानुसार वित्तिय वर्ष पूरा होने के बाद अगस्त महीने तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर लेनी होती है. लेकिन सर्विस सीक्रेट फंड को लेकर ये प्रक्रिया 10 सालों से नहीं की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2005-06 में करीब 8 करोड़ 30 लाख रुपयों का हिसाब पुलिस महानिदेशक ने नहीं दिया है. इसके अलावा अलग अलग वित्तिय वर्ष में दूसरे अफसरों ने भी करीब 28 करोड़ 30 लाख रुपयों के खर्च का हिसाब नहीं दिया है.

बता दें कि सर्विस सीक्रेट फंड का प्रशासनिक ऑडिट मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति करती है. बताया जा रहा है कि साल 2005-06 में काफी दबाव के बाद ऑडिट हुआ था, लेकिन समिति ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया. इसके बाद से 10 सालों के खर्च का हिसाब नहीं सौंपा गया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में कोरोना वायरस का अब भी कोई मामला नहीं: उत्तर कोरिया ने WHO से कहा

Next Post

वैक्सीन को लेकर भारत ने उठाया सराहनीय कदम: जॉन केरी

Next Post
वैक्सीन को लेकर भारत ने उठाया सराहनीय कदम: जॉन केरी

वैक्सीन को लेकर भारत ने उठाया सराहनीय कदम: जॉन केरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d