BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रति 10 लाख की आबादी में 65 हजार कोविड टेस्ट कराकर झारखंड राष्ट्रीय औसत से काफी आगे निकला: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
October 5, 2020
in समाचार
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर सीएम ने नमन किया
Share on FacebookShare on Twitter

सीमित संसाधन से कोरोना संघर्ष में मिली सफलता

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रति 10 लाख की आबादी में में 65 हजार कोविड टेस्टिंग के साथ ना सिर्फ झारखंड राष्ट्रीय औसत से काफी आगे, बल्कि देश के बड़े बिकसित राज्यों के मुकाबले भी काफी आगे हैं.

हेमंत सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि कुल टेस्टिंग में भी झारखंड लगभग 24 लाख टेस्टिंग के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों के मुकाबले भी काफी आगे हैं.

उन्होंने बताया कि 86 प्रतिशत से अधिक रिकवरी एवं 0.85 प्रतिशत मृत्यु दर राज्य के कोरोना वॉरियर्स के अथक मेहनत का परिणाम है. झारखंड अपने सीमित संसाधनों और आप झारखंडियों के सहयोग से धीरे-धीरे कोरोना से संघर्ष में सफलता की ओर बढ़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना का खतरा अभी लगातार बना हुआ है, इसलिए  मास्क अनिवार्य रूप से पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन करें. ऐसा ना करने वाले लोग अपने साथ-साथ अपनों को भी खतरे में डाल रहे हैं.

इधर, राज्य में पिछले 24 घंटे में  933 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 87210 हो गयी है. इस दौरान 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी. सूबे में अब तक 743 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तक 75531 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. स्वस्थ होने वाले 907 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 10939 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है. राज्य में अब तक 23 लाख 94 हजार 406  सैंपल की जांच हो चुकी है.

राज्य में पिछले 24 घंटे की अवधि सबसे अधिक रांची से 374 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 74, बोकारो में 49, चतरा से 09,  देवघर में 30, धनबाद में 55, दुमका में 10, गढ़वा में 14, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 32, गुमला में 26, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 18, खूंटी में 17, कोडरमा में 17, लातेहार में 31 , लोहरदगा में 0,  पाकुड़ में 6, पलामू में 2, रामगढ़ में 22, साहेबगंज में 10, सरायकेला में 21, सिमडेगा में 5 और पश्चिमी सिंहभूम में 64 नये मरीज मिले है. 

वहीं राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 86.60 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 84.10 प्रतिशत से करीब 2.50 प्रतिशत अधिक है. वहीं मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.60 प्रतिशत से बेहतर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वज्रपात से महिला की मौत, शव को खटिया पर ले जाया गया सदर अस्पताल

Next Post

अफीम व चार पहिया वाहन तथा मोबाइल समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Next Post
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार

अफीम व चार पहिया वाहन तथा मोबाइल समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d