रांची: 31 जनवरी से 10 फरवरी तक कोल्लम (केरल) ने चल रही 10वी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी झारखंड को आज अपने दूसरे मैच में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम से 0-2 गोल से पराजय झेलनी पड़ी. इससे पूर्व कल खेले गए मैच में झारखंड टीम ने हॉकी छतीसगढ़ को 7-1 से पराजित की थी पर आज मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी जैसे मजबूत टीम के अनुभवी खिलाड़ियो को झारखंड के सबजुनियर के खिलाड़ियों रोक ना सकी और आज का मैच गंवा बैठी.