रांची: प्रधानमंत्री ने 465 करोड़ की लागत से बने झारखंड विधानसभा भवन का उद्घाटन किया. गुरुवार को राजधानी के कोर कैपिटल एरिया में बने विधानसभा भवन का उद्घाटन करते हुए पीएम ने इसे अद्भूत बताया. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीेएम रघुवर दास और विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव मौजूद थे. इस भवन का शिलान्यास 12 जून 2015 को मुख्यमंत्री ने किया था.
ये है विधानसभा की खूबियां…
- राजधानी रांची के कूटे गांव, नगड़ी में 39 एकड़ में बना है विधानसभा भवन
- नवनिर्मित नया झारखंड विधानसभा भवन तीन मंजिला है
- 465 करोड़ की लागत राशि से बना है विधानसभा भवन
- 57220 वर्ग मीटर में बना है विधानसभा भवन
- देश में पहला सबसे ऊंचा गुंबद वाला है झारखंड का नया विधानसभा भवन. 37 मीटर है विधानसभा भवन के गुंबद की ऊंचाई
- देश का पहला पेपरलेस विधानसभा के रूप में जाना जाएगा झारखंड विधानसभा भवन
- विधानसभा भवन में जल संचयन और ऊर्जा संरक्षण की व्यवस्था है
- सौर ऊर्जा से विधानसभा भवन में होगी बिजली की आपूर्ति
- देश की पहली पेपरलेस विधानसभा

