रांची: राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की 62वें जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में सादगी से मनाया. इस अवसर पर रांची में दर्जनों कार्यक्रम किये गए. पार्टी मुख्यालय, रांची में झाविमो, रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने केक काटा एवं मिठाइयां बांटकर खुशी मनाया.
इस अवसर पर नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में भी केक काटकर फल-मिठाई वितरण की गयी, दलादिली में कंबल वितरण एवं ब्लाइंड स्कूल, बहुबजार में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया. इससे पूर्व पार्टी मुख्याल को हरे-पिले रंग के बैलून एवं फूल से मुख्यालय को सजाया गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से झाविमो के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी राजीव रंजन मिश्रा, सरोज सिंह, सुरेश साव, सुनील गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, बल्कु उरांव, संजय टोप्पो, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, सुचिता सिंह, मंतोष सिंह, तौहीद आलम, मुजीब कुरैशी, सूरज टोप्पो, नजीबुल्लाह खान, राम मनोज साहू, जीवेश सोलंकी, इंदुभूषण गुप्ता, भीम शर्मा, बब्लू महतो, शिव संकर साहू, अकबर कुरैशी, कुणाल कुमार, पारस प्रसाद, महाबीर महतो, बिनोद ठाकुर, नेहा सिंह, पीयूष आनंद, मन्नू चैधरी, विजय रंजन, रितेश बक्शी, गुड्डू साहू, मोहन तिर्की, संजीत चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

