BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस में झाविमो का हुआ असली विलय, राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी बड़ी सभा: प्रदीप यादव

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in समाचार
कांग्रेस में झाविमो का हुआ असली विलय, राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी बड़ी सभा: प्रदीप यादव

कांग्रेस में झाविमो का हुआ असली विलय, राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी बड़ी सभा: प्रदीप यादव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की मंगलवार को वापस रांची लौटे और दावा किया कि असली झारखंड विकास मोर्चा का विलय कांग्रेस में हुआ है.

राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई मुंडा पर पत्रकारों से बातचीत में उन दोनों ने नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है और जल्द ही रांची में एक बड़ी सभा सह मिलन समारोह का आयोजन होगा और राहुल गांधी की मौजूदगी में राज्यभर के कार्यकर्त्ता संगठन की मजबूती का संकल्प लेंगे.

इस मौके पर विधायक बंधु तिर्की ने बताया कि जल्द ही रांची में एक बड़ी सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता उपसिथत रहेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिम्मेदारी बढ़ेगी, पार्टी मजबूत होगी.

बंधु तिर्की ने बताया कि झाविमो के तीन विधायकों में दो विधायक एक साथ है, किसी पार्टी का विलय कांग्रेस में होगा, इस पर विधानसभा अध्यक्ष निर्णय लेंगे.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के पहले ही रांची में झारखंड विकास मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें झाविमो के कांग्रेस में विलय करने की सहमति बनी थी.

इधर, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी के ड्रामे का अब पटाक्षेप हो गया है. दिल्ली में झाविमो के दो तिहाई विधायक कांग्रेस में शामिल हुए है. दोनों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा.

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की नाराजगी के सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी को पार्टी फोरम में अपनी बात रखने का अधिकार है, इरफान अंसारी के पूरे परिवार का कांग्रेस में बड़ा योगदान है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है, जल्द ही सारे संशय दूर हो जाएंगे. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को आज पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैरेज से स्कूल के क्लर्क का शव बरामद, हत्या की आशंका

Next Post

आपदा से निपटने के लिए प्राधिकरण का जल्द होगा गठन : बन्ना गुप्ता

Next Post
आपदा से निपटने के लिए प्राधिकरण का जल्द होगा गठन : बन्ना गुप्ता

आपदा से निपटने के लिए प्राधिकरण का जल्द होगा गठन : बन्ना गुप्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d