रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लोहरदगा के घटना में हुए घायल लव किशोर शाहदेव, सुजीत उरांव एवं प्रामाणिक से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करते हुए फल भेंट किया गया.
रिम्स के वरीय चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई. आर्थिक रूप से कमजोर सुजीत उरांव को आर्थिक सहायता प्रदान की गई.
रिम्स के निर्देशक से बात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु उनके बेहतर चिकित्सा एवं सरकारी स्तर पर दवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु अनुरोध किया गया.
केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, रांची जिला उपाध्यक्ष अश्विनी चौबे सह सचिव साजिद कौसर, गोपाल पाण्डेय सहित रांची जिला के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे.