संजीत कुमार,
देवघर: सारठ विधानसभा सीट से झामुमो के संभावित उम्मीदवार शशांक शेखर भोक्ता ने पलमा पंचायत के दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उनहोंने ग्रामीणों से मिलकर चुनाव में समर्थन मांगा. लोगों ने भी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.
बता दें कि सारठ विधानसभा में झामुमो का अच्छा खासा दबदबा रहा है. सारठ विधानसभा से अबतक झामुमो ने तीन बार जीत हासिल किया है. जिसमें से शशांक शेखर भोक्ता ने अब तक दो बार सन् 2000 और 2009 के विधानसभा में झामुमो के टिकट पर जीत हासिल किया है.
मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व समर्थक मजूद थे.

