BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ: भाजपा

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in Uncategorized
संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ: भाजपा

संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जामताड़ा में प्रेस वार्ता कर कहा कि संथाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर है .

उन्होंने कहा की इस बार सन्थाल से झारखंड मुक्ति मोर्चा का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गट्टा पकड़ने जैसे शब्दों का प्रयोग किया.

प्रतुल ने कहा की विवेकहीनता और मर्यादाहीनता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके संकुचित मानसिकता वाले लोग जो कभी सिर्फ किस्मत से ही सही लेकिन गरिमामय पद पर आसीन थे, वे हार की हताशा में यह भूल चुके हैं की मर्यादा किसे कहते हैं.

कैसे कोई विवेकहीन पुरुष राज्य के जनता द्वारा निर्वाचित माननीय मुख्यमंत्री के संबंध में इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर सकता है.

मुख्यमंत्री पूरे राज्य का मुख्यमंत्री होता है और उनके खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं है. जनता वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी.

प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यहां के आदिवासी मूल वासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, अब जनता इसका जवाब बैलेट के जरिए देगी.

हेमंत व उनकी भाभी सीता सोरेन को हार का मुहं देखना पड़ेगा. संथाल को अपना गढ़ बताकर झामुमो वहां की जनता को ठगने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि जब तक ये सत्ता में रहे तब तक जनता को केवल भ्रम में रखा. उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया.

हेमंत जी बताएं की अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कितनी बार संथाल गए. हेमन्त जी को हार का डर सता रहा है. यही वजह है कि हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि जनता इस बार देवर- भाभी के मंसूबों को जान चुकी है. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दरम्यान ये परिवार कभी भी आदिवासियों के हित की बात नहीं सोची.

लेकिन हां, आदिवासियों के लिए लंबी-लंबी बातें की, पर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास भी नहीं किया. केवल आदिवासियों से जमीन कैसे ली जाए, इसपर योजनाएं बनाते रहे.

हमें तो नहीं लगता है कि सत्ता में रहते हुए वे संथाल के लोगों के पास गए. उन्होंने संथाल की जनता के लिए क्या किया है. उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार आदिवासियों का इस्तेमाल केवल अपने स्वार्थ के लिए किया है.

अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया. ये परिवार केवल जमीन खरीदने में व्यस्त रहा और अपनी तिजोरियां भरते रहें.

उन्होंने कहा कि श्री सोरेन ने संथाल के नाम पर केवल राजनीति की. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मिशन मोड में संथाल के विकास का बीड़ा उठाया.

वह अब तक संथाल की 140 बार से ज्यादा यात्रा कर चुके हैं. संथाल को मेडिकल कॉलेज Aiims की सौगात मिली.

सड़कों का जाल बिछा, सिंचाई की सुविधा बढ़ी, शिक्षा की व्यवस्था में आमूल परिवर्तन आया ,आदिम जनजातियों के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गई.

संथाल की जनता अब भाजपा के साथ खड़ी है.

भाजपा के प्रति संथालवासियों का विश्वास बढ़ा है. और यह अंतिम चरण के चुनाव में दिखेगा आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्री मुनेश्वर साहू ,जिला मीडिया प्रभारी अंगभुति झा ,संथाल परगना के मीडिया विभाग के संयोजक श्री ऋषभ तिवारी भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांचवें चरण के उम्मीदवारों को जानें, कौन है सबसे पढ़ा-लिखा, कौन करोड़पति

Next Post

जयपुर बम बलास्ट में कोर्ट ने 4 आरोपी को ठहराया दोषी, एक बरी

Next Post
जयपुर बम बलास्ट में कोर्ट ने 4 आरोपी को ठहराया दोषी, एक बरी

जयपुर बम बलास्ट में कोर्ट ने 4 आरोपी को ठहराया दोषी, एक बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d