रांची:- पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में रांची के पत्रकारों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. अलबर्ट एक्का चौक में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्च में पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पत्रकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि नारा लगाकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पत्रकार और उनके स्वतंत्रता पर सीधा सीधा हमला है. महाराष्ट्र सरकार पुलिसिया कार्रवाई से पत्रकारों को डराने का काम कर रही है. सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अर्नब की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है. महाराष्ट्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गिरजा शंकर ओझा, पिंटू दूबे, संजय मिश्रा, ब्रजेश राय, सुरेंद्र सोरेन, आनंद कुमार, मनीष कुमार, सुनील सिंह, सुशील सिंह, सुनील पोद्दार, संजीव मिश्रा, विनय मुर्मू, सुनील चौधरी, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों पत्रकार शामिल थे.

